Tecno

Tecno जल्द लांच करेगा अपना पहला फोल्डेबल फोन, जानिए क्या है फीचर्स – स्मार्टफोन की दुनिया में Tecno Smartphone Company ने भी एक अपना अलग ब्रांड बनाया है, और अब स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कंपनी Tecno द्वारा हमें एक नया फोल्डेबल स्क्रीन स्मार्टफोन देखने को मिलने वाला है, टेक्नो कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम Tecno Phantom Vision V होगा। जिस पर वर्तमान में कंपनी तेजी से कार्य कर रही है।

आपको बता दें कि स्मार्टफोन मार्केट में वर्तमान समय में मौजूद फोल्डेबल स्मार्टफोन से यह काफी ज्यादा अलग होने वाला है। क्योंकि इस फोल्डेबल स्माटफोन में हमें रोलेबल स्लाइडिंग स्क्रीन प्रदान की जाएगी जो इस फोल्डेबल स्माटफोन को बाकी फोल्डेबल स्माटफोन से काफी ज्यादा अलग बनाने में सक्षम है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह डिवाइस एक प्रकार का कॉन्सेप्ट डिवाइस है। अर्थात कंपनी द्वारा अभी तक यह आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है कि यह स्मार्टफोन मार्केट में कब आएगा या नहीं लॉन्च होगा और यदि लांच होता है तो डिजाइन में किसी प्रकार के बदलाव किए जाएंगे।

एक वीडियो में Tecno Phantom Vision V Smartphone की झलक हमें एक फोल्डेबल फोन के रूप में प्राप्त हुई है। लेकिन आपको बता दें कि वर्तमान समय तक भी टेक्नो कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से इस फोल्डेबल स्माटफोन के बारे में कोई भी बयान नहीं दिया गया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि Tecno Phantom V Foldable Smartphone के बारे में जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषणा करी जा सकती हैं, इसका अंदाजा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि मोनिकर पिछले महीने ब्लूटूथ SIG डाटाबेस में नजर आया था। अगले महीने फरवरी में Tecno Phantom Vision V Smartphone को लांच किया जा सकता है क्योंकि इसी फरवरी के महीने के आखिरी में MWC 2023 Event आयोजित किया जाएगा जिसमें Tecno Smartphone Company द्वारा इस फोल्डेबल फोन को लॉन्च किए जाने की योजना बनाई जा रही है।

Tecno Phantom Vision V Foldable Smartphone Specifications

Tecno Phantom Vision V टेक्नो कंपनी द्वारा निर्मित पहला फोल्डेबल स्माटफोन होने वाला है, और अगर हम इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जाने तो Tecno Phantom Vision V Smartphone में हमें ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल रियर में प्रोवाइड किया गया है जिसके साथ क्वाड-एलईडी भी मौजूद है। इस फोल्डेबल स्माटफोन में रियर में कैमरा मॉड्यूल का सेटअप Tecno Phantom X2 Smartphone Series के जैसा दिखाई देता है। कैमरा सेटअप और फ्लैश के साथ-साथ पास में आपको एक छोटी डिस्प्ले भी प्रोवाइड की गई है जो कि ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले कंटेंट, नोटिफिकेशन, और रिमाइंडर आदि फंक्शनैलिटीज के बारे में जानकारी दिखाती है।

इसके अतिरिक्त भी Tecno Phantom Vision V Smartphone मैं कई और फीचर्स हैं जैसे कि इसमें एक एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम मिक्स मैटल प्रोवाइड किया गया है जिसके पेटेंट डिजाइन के साथ यह फोन एक ड्यूराबल हिंज स्मार्टफोन बन जाता है। Tecno Phantom Vision V Smartphone को अगर आप होल्ड करते हैं तो यह स्मार्टफोन एक नॉर्मल स्मार्टफोन की तरह दिखता है, जो कि इसे एक पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन बनाता है।

आपको बता दें कि Tecno Phantom V Foldable Smartphone कि जो इनर डिस्प्ले हैं उसे बनाने में 11 फंक्शनल लेयर्स का उपयोग किया गया है। इसकी स्क्रीन साइज के बारे में बात करें तो स्मार्टफोन की मुख्य डिस्प्ले 10.1 इंच की है। स्मार्टफोन की स्क्रीन किनारे तक फोल्ड होती है। अर्थात कि जब फोल्डेबल स्माटफोन को पूरा खोला जाता है तो यह आपको एक टेबलेट जैसा फील देता है। अगर यह फोल्डेबल स्माटफोन मार्केट में लांच किया जाएगा तो यह वर्तमान समय में मौजूद फोल्डेबल स्माटफोन के साथ-साथ टेबलेट मैन्युफैक्चरर कंपनी को भी कड़ी टक्कर दे सकता है। और इसका अंदाजा कुछ इस प्रकार से लगाया जा सकता है कि टेक्नो कंपनी, जितने भी स्मार्टफोन का निर्माण करती है उनमें से अधिकतर बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन रहते है, जिसके माध्यम से हर कोई व्यक्ति टेक्नो कंपनी के स्मार्टफोन को खरीद कर सकता है |

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है