Tecno

भारत में Tecno Pova 6 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। काफी समय से यह स्मार्टफोन चर्चा में बना हुआ था वहीं अब आधिकारिक रूप से यह स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी दी है। साथ ही इसका डिजाइन भी Nothing Phone से मिलता जुलता रखा गया है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Tecno Pova 6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Tecno Pova 6 Pro 5G स्मार्टफोन में आपको 1300 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्पले मिलता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6NM Mediatek Dimensity 6080 SoC प्रोसेसर दिया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित HiOS पर कार्य करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर दिया जा रहा है। साथ ही इसमें 200 एलईडी भी लगे हुए हैं जो कि 100 अलग-अलग कस्टमाइजेशन उपलब्ध कराते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है। साथ ही इसमें कंपनी ने Dynamic Port 2.0 फीचर भी दिया है जिसकी मदद से नोटिफिकेशन या अन्य अलर्ट पंच होल कट आउट के आसपास दिखाई देते हैं।

बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो इसमें 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती हैं। इस स्मार्टफोन में 5G, Bluetooth, GPS, NFC, USB Type C, ड्यूल स्पीकर तथा Dolby Atmos सपोर्ट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन का वजन 195 ग्राम है तथा यह IP53 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट से लैस है।

Tecno Pova 6 Pro 5G की कीमत

इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 19999 रुपए है। वहीं इसके टॉप वैरियंट 12GB + 256GB की कीमत 21999 रुपए रखी है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2000 रुपए का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। जिसके बाद इसके बेस वेरिएंट की कीमत 17999 रुपए रह जाती है। साथ ही कंपनी Pova 6 Pro 5G स्मार्टफोन को खरीदने पर Tecno S2 Speaker भी फ्री दे रही है। जिसकी अनुमानित कीमत 4999 रुपए बताई जा रही है। इस स्मार्टफोन की सेल 4 अप्रैल से शुरू होगी इसके बाद आप इसे Amazon से भी खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Meteorite Grey और Comet Green कलर में उपलब्ध है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है