Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 108MP कैमरा – हाल ही में Tecno कंपनी ने अपना Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसमें कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध करवाया है। साथ ही इसमें आपको FHD LCD डिस्पले मिलती है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Tecno Spark 20 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2460 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच FHD LCD डिस्प्ले मिलती है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम मिलती है जिसे 8GB + 8GB बढ़ाया जा सकता है। वही इसमें आपको 256GB स्टोरेज मिलती है जिसे कि आप माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा बड़ा भी सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Mediatek Dimensity 6080 5G प्रोसेसर दिया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड HIOS 14 पर कार्य करता है।
इस स्मार्टफोन में आपको 33 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी मिलती है। यह स्मार्टफोन Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। इसके फ्रंट में आपको 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन नियॉन ग्रीन, स्टार्ट रेल ब्लैक और ग्लासी व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें से दो ग्लासी फिनिश के साथ आते हैं तथा एक विगन लेदर वेरिएंट है।
Tecno Spark 20 Pro 5G की कीमत
इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 15,871 रुपए रखी गई है। 20 जून को यह स्मार्टफोन सऊदी अरब में लॉन्च होगा। उसके बाद मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व, एशिया और अफ्रीका तथा लैटिन अमेरिका के चुनिंदा बाजारों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
