UPI

भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की अपार सफलता के साथ अब भारत के अलावा बाकी देशों में भी निवास कर रहे भारतीयों के लिए UPI Service की शुरुआत करी जा रही है। ऐसे व्यक्ति जो भारत के नागरिक है परंतु किसी अन्य देश में निवास करते हैं अर्थात गैर-प्रवासी भारतीय (NRI) को बेहद जल्द UPI सर्विसेज का एक्सेस मिलने वाला है | यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस को अब अपने अगले चरण के रूप में 10 देशों में निवास कर रहे भारतीय लोग भारत के मोबाइल नंबर के इस्तेमाल के बिना UPI Service के माध्यम से सफलतापूर्वक ट्रांजैक्शंस कर पाने में सक्षम रहेंगे।

यूपीआई सर्विसेज को जिन 10 देशों में शुरू किया जा रहा है उन देशों का नाम क्रमशः सउदी अरब, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कतर, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और हांगकांग आदि हैं।
भारत के NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) विभाग द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है कि अब यूपीआई ट्रांजैक्शन इंटरनेशनल मोबाइल नंबर्स पर तो एक्सेप्टेबल होंगे लेकिन उसके साथ NRE/NRO जैसे बैंक एकाउंट्स से भी आप आसानी से UPI ट्रांजैक्शंस कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ एनपीसीआई ने आधिकारिक रूप से यह भी कहा है कि इंटरनेशनल मोबाइल नंबर्स के माध्यम से यूपीआई ट्रांजैक्शन करने की सुविधा इस साल के अप्रैल महीने के अंत तक सफलतापूर्वक शुरू की जा सकती है।

NPCI द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधा का सीधा लाभ ऐसे छात्रों को भी मिलेगा जो कि विदेश में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं तथा बाकी लोग जैसे कोई वर्किंग प्रोफेशनल और बिजनेसमैन व्यक्ति जो भारत में यूपीआई के माध्यम से ट्रांजैक्शन करना चाहता है, उन सबको इसकी मदद से सहायता प्राप्त होगी। यहां पर मुख्य कार्य बैंकों के लिए होने वाला है जिसमें बैंकों को इस बात की पुष्टि करनी है कि जिन अकाउंट से ट्रांजैक्शन होगा उन एकाउंट्स को FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) रेगुलेशंस के अंतर्गत परमिशन प्रदान की गई है तथा वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं, तभी उनका यूपीआई ट्रांजैक्शन सफलतापूर्वक हो पाएगा।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गठित की गई एक कैबिनेट कमेटी ने कम वैल्यू वाली BHIM-UPI Transaction Service और RuPay डेबिट कार्ड्स के इस्तेमाल को और अधिक बढ़ावा देने के लिए 2,600 करोड़ रुपये की एक योजना को तैयार करके स्वीकृति प्रदान करी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UPI पेमेंट्स ट्रांजैक्शंस ने दिसंबर में अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई को प्राप्त किया है, जिसमें यूपीआई ने 12.82 लाख करोड़ रुपये के साथ अपना एक नया हाय रिकॉर्ड सेट किया हैं।

NPCI के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि पिछले माह के अंतराल में UPI प्लेटफॉर्म के माध्यम से करीब 782 करोड़ सफल ट्रांजैक्शंस हुई है। इसी के साथ नवंबर माह में UPI Transaction Service के माध्यम से 11.90 लाख करोड़ रुपये की पेमेंट ट्रांसफर की गई थी। इसके पूर्व अक्टूबर महीने में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ने करीब 12 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया था।

भारत के वित्त विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करके यह जानकारी प्रदान करी है कि, ” भारत में जिस प्रकार से डिजिटल पेमेंट के उपयोग में जो बढ़ोतरी हुई है उसमें UPI Transaction Method का बहुत बड़ा योगदान है।” इसी के साथ उन्होंने आगे ट्वीट में दिसंबर माह में हुए लेन देन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर महीने के अंतराल में यूपीआई के माध्यम से कुल 782 करोड़ सफल ट्रांजैक्शंस हुई हैं, जिसमें करीब 12.82 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है।”

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि UPI Payment Method एक रियल-टाइम पेमेंट ट्रांजैक्शन सिस्टम है जिसके माध्यम से एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक खाते में बड़ी आसानी से सफलतापूर्वक ट्रांजैक्शन किया जा सकता हैं। आप UPI Transaction Service का उपयोग आसानी से अपने मोबाइल के माध्यम से कर सकते हैं। यूपीआई का उपयोग करने पर आपको पेमेंट के ट्रांजैक्शन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज देने की आवश्यकता नहीं होती है।

इस BHIM-UPI Transaction Method के माध्यम से पेमेंट करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, आपको बता दें कि वर्तमान समय तक इसमें अलग-अलग 381 बैंक शामिल हो चुके हैं। यूपीआई के बढ़ते उपयोग के माध्यम से फाइनेंशियल इनक्लूजन को आगे बढ़ाने में भी सहायता प्राप्त हो रही है। इसी के साथ साथ नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने कुछ ही समय पहले यह जानकारी प्रदान करी थी कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइंस के अंतर्गत अगर आप RuPay क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2,000 रुपये तक की ट्रांजैक्शंस करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं देना है ।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।