जल्द ही Tiktok 30 मिनट लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा प्रदान करने वाला है। जिससे कि यूट्यूब को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। दरअसल ByteDance शॉर्ट फॉर्म वीडियो मेकिंग एप Tiktok इस समय शॉर्ट फॉर्म वीडियो फॉर्मेट से अलग हटकर लॉन्ग फॉर्म वीडियो पर कार्य कर रहा है। इस नए फीचर को सोशल मीडिया कंसलटेंट मेट नवारा ने यूके में एंड्राइड ऐप और आईओएस बेटा ऐप पर देखा है। आइए अब हम टिकटोक के इस नए आने वाले फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दरअसल टिकटोक अपने शॉर्ट वीडियो के लिए सभी देशों में काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ। टिकटोक कंपनी ने अपने शॉर्ट वीडियो की शुरुआत 15 सेकंड के वीडियो से की थी। जिसके बाद वीडियो की लिमिट को बढ़ाकर 1 मिनट तक कर दिया गया। वहीं इसके बाद डिमांड को देखते हुए इस लिमिट को पहले 3 मिनट और बाद में 10 मिनट के वीडियो तक कर दिया गया। वही 10 मिनट के वीडियो लिमिट के पश्चात कंपनी 15 मिनट के वीडियो के लिए भी टेस्टिंग कर रही है। हालांकि अभी तक 15 मिनट के वीडियो प्लेटफार्म पर जारी नहीं हुए हैं। इससे पहले ही कंपनी 30 मिनट के वीडियो लिमिट पर भी कार्य कर रही है।
गौरतलब है कि ज्यादा कंटेंट क्रिएटर और यूजर्स को लुभाने के लिए टिकटोक अपने प्लेटफार्म पर 30 मिनट की लिमिट की टेस्टिंग कर रही है। जिससे कि यूट्यूब को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। दरअसल इस समय यूजर्स को यूट्यूब पर बिना किसी टाइम लिमिट के वीडियो अपलोड करने की सुविधा मिलती है। जिससे की यूजर्स यूट्यूब पर टीवी शो के फुल एपिसोड और कई प्रकार के लॉन्ग फॉर्म कंटेंट को पोस्ट कर सकते हैं। वहीं अब टिकटोक भी इस कड़ी में अपनी तैयारी कर रहा है।
शॉर्ट वीडियो के लिए लोकप्रिय हुए टिकटोक यूजर्स को अब दाएं और टेप करने और होल्डर रखने पर वीडियो को फास्ट फारवर्ड करने की सुविधा भी प्रदान करने वाला है। दरअसल कुछ महीने पहले टिक टॉक ने 15 मिनट के वीडियो में इस फीचर को पेश किया था। इसके अतिरिक्त हाल ही में टिकटोक ने होरिजेंटल फुल स्क्रीन मोड शुरू करके लंबी वीडियो के लिए भी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। पहले से लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म टिकटोक पर लंबी वीडियो को यूजर्स कितना पसंद करते हैं यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। हालांकि अभी तक यह खबर सामने नहीं आई है कि यह नया फीचर कब तक लांच किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तैयारी को देखते हुए यह नया फीचर जल्द ही सबके बीच आ सकता है।
