Realme TechLife Buds T100 TWS

Truke Buds F1 Ultra इयरबड्स हुए लॉन्च, मिलेगा 60 घंटे का बैटरी बैकअप – हाल ही में Truke ने अपने Buds F1 Ultra इयरबड्स पेश कर दिए हैं। बता दे की कंपनी इन इयरबड्स में 7 घंटे तक का बैटरी लाइफ देने का दावा कर रही है। यह इयरबड्स ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी और 13mm ड्राइवर के साथ आते हैं। इन एयरपोर्ट में इन ईयर डिजाइन दिया गया है। साथ ही इसमें आपको एनवायरमेंट नॉइस कैंसिलेशन फीचर भी मिलता है। आइए अब हम आपको Truke Buds F1 Ultra के फीचर्स और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Truke Buds F1 Ultra स्पेसिफिकेशंस

यह इयरबड्स 13mm ड्राइवर से लैस है तथा इसमें आपको कस्टमाइजेशन के लिए तीन प्रीसेट इक्विलाइजर मोड मिलते हैं। बता दे कि यह इयरबड्स ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इसमें ऑडियो लेंटेसी भी दी जाती है। जो की गेमिंग लवर को काफी ज्यादा फायदा पहुंचती है। गेमिंग का बेहतर अनुभव देने के लिए इन इयरबड्स में 40 ms लो लेटेंसी भी प्रदान की जा रही है। Buds F1 Ultra डुअल कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आते हैं तथा इयरबड्स में आपको 60 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है तथा इसे आप टाइप सी पोर्ट द्वारा चार्जिंग कर सकते हैं। इन इयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 90 मिनट का समय लगता है तथा इनकी वायरलेस रेंज 10 मीटर है।

Truke Buds F1 Ultra की कीमत

भारत में Buds F1 Ultra की कीमत 1099 रुपए लिस्टेड की गई है। परंतु इनका इंट्रोडक्ट्री प्राइस 999 रुपए है। वहीं सेल ऑफर के तहत आप इन्हें 799 रुपए में भी खरीद सकते हैं। इस के लिए परचेज विंडो लॉन्च के 2 घंटे बाद तक की लिमिट बताई गई है। बता दे की इसकी सेल 13 फरवरी से शुरू होगी। इसे आप Flipkart, Amazon या Truke वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है