whatsapp

Whatsapp में मिलेगा यह नया फीचर: सेंड करने के बाद गायब होने वाले संदेश को होल्ड करने का विकल्प – दुनिया का सबसे अधिक चैटिंग तथा मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप हमेशा नए नए फीचर्स को ऐड करता है। जिससे कि व्हाट्सएप पर यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जा सके। इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप एक और नया फीचर ऐड करने वाला है जिसके बारे में आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से जानकारी प्रदान करें।

इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा ऑफिशियल तौर पर अपने नए फीचर को रोल आउट किया गया है। जिस प्रकार व्हाट्सएप ने डिसअपीयरिंग मैसेज का फीचर 2020 में लांच किया था। इस नए फीचर को आप पहले लांच किए गए फीचर के अपडेट के रूप में देख सकते हैं।

Whatsapp का नया कीप इन चैट फीचर क्या है ?

व्हाट्सएप द्वारा आधिकारिक रूप से लांच किए गए इस फीचर में गायब होने वाले संदेशों क्यों ऑप्शन में थोड़ा बदलाव करके प्रस्तुत किया गया है। व्हाट्सएप किस नए फीचर को कीप इन चैट कहा जाता है। कीप इन चैट फीचर के बारे में चर्चा करें तो इसके माध्यम से व्हाट्सएप पर अब यूजर्स बाद में किसी भी तारीख में मैसेज आदि को एक्सेस करने के लिए चैट को कीप इन चैट की मदद से रिटेल कर सकते हैं। यदि किसी व्हाट्सएप यूजर द्वारा डिसअपीयरिंग मैसेज का फीचर ऑन है तो ऐसी स्थिति में होता है कि मैसेज एक निश्चित समय के पश्चात ऑटोमेटिकली गायब हो जाता है। लेकिन अब इस कीप इन चैट फीचर की सहायता से जो भी जरूरी मैसेज यूजर सुरक्षित रखना चाहता है उन्हें सेव करने में सक्षम होगा।

वॉट्सऐप ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से अपने नए कीप इन चैट फीचर के बारे में जानकारी प्रदान करी है । अभी तक ऐसा होता था कि डिसअपीयरिंग आप्शन ओंन करने के बाद आप बातचीत और चेत्तिंग के साथ जरूरी मेसेज भी गायब हो जाते थे।

लेकिन अब Whatsapp के Keep in Chat फीचर के माध्यम से जिन भी मैसेज को यूजर बाद के समय के लिए सेव करना चाहते है तो आसानी से कर सकेंगे। इसी के साथ चैट या ग्रुप में मौजूद अन्य यूजर इसे बाद के लिए सेव करके रख सकते हैं या नहीं यह भी सेंडर तय कर सकेगा।

जिस भी मैसेज को सेव किया गया है उन सभी सेव किये गए संदेशों को एक बुकमार्क आइकन के साथ नोट किया जाएगा । इसी के साथ ही जिन भी मैसेज को आप सेव करेंगे वो सब मैसेज आपके लिए चैट द्वारा आयोजित किये गये एक नए Kept Messages फ़ोल्डर में उपलब्ध रहने वाले है।

कीप इन चैट फीचर कब लॉन्च होगा ?

व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर अपने नए फीचर की घोषणा तो कर दी है। लेकिन अभी तक इसे सभी यूजर के लिए रोल आउट करने की निश्चित तारीख नही बताई है । लेकिन जैसे ही इस फीचर को रोल आउट किया जायेगा तो हमको उसके बारे में जानकारी प्रदान कर देंगे।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है