Amazon

अमेजॉन का लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Twitch जल्द ही लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। जो की Twitch की कुल वर्कफोर्स का लगभग 35 फीसदी बताया जा रहा है। बता दे की साल 2014 में अमेजन ने Twitch को टेकओवर किया था। हालांकि इस समय कंपनी के कई टॉप ऑफिसर रिजाइन कर चुके हैं। हाल ही में पिछले साल Twitch के पूर्व सीईओ ने इस्तीफा दिया था। तभी से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आने वाले समय में Twitch को अपने वर्कफोर्स में कटौती करना पड़ सकती है।

NDTV के एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एक महीने में 1.8 अरब घंटे की लाइव वीडियो कंटेंट वाली वेबसाइट चलाना अमेजॉन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर Twitch की निर्भरता के बावजूद काफी महंगा है। वहीं पिछले महीने दिसंबर में Twitch के अधिकारी डैन क्लेंसी ने कहा था कि कंपनी दक्षिण कोरिया में ऑपरेशंस को बंद करने का विचार कर रही है। क्योंकि दक्षिण कोरिया में कंपनी को कामकाज करने में काफी ज्यादा खर्च का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक Twitch ने पिछले कुछ वर्षों से ऐड पर ज्यादा फोकस किया। परंतु उसके बावजूद भी Twitch के बिजनेस में कोई फायदा दिखाई नहीं दे रहा है। यही कारण है कि कंपनी अब अपने कर्मचारियों की छंटनी करना जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल दुनिया की कई दिग्गज कंपनियों ने अपने वर्क फोर्स में कटौती की थी। वहीं अब साल 2024 में भी अमेजॉन का लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Twitch भी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की पिछले साल भारतीय कंपनी पेटीएम से लेकर फिजिक्सवाला ने कई कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। वहीं इसके बाद स्पॉटिफाई, गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों ने भी कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस दौरान पेटीएम ने लगभग 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर दिया था।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।