दिल्ली एनसीआर मे Uber ने शुरू की शटल बस सर्विस, अब ऐप से बुक कर पाएंगे सीट – दिल्ली एनसीआर में Uber ने अपनी बस सर्विस शुरू कर दी है। बता दे की कंपनी को दिल्ली सरकार से लाइसेंस भी मिल चुका है। वहीं अब दिल्ली की सड़कों पर जल्द ही Uber की बस तोड़ती हुई दिखाई देने वाली है। वही आपको बता दें कि Uber बस सर्विस दिल्ली से पहले कोलकाता में शुरू की गई थी।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक दिल्ली परिवहन विभाग में दिल्ली प्रीमियम बस योजना के तहत एग्रीगेटर लाइसेंस दिए जाने के बाद दिल्ली एनसीआर में नियमित यात्रियों के लिए सटल बस सर्विस ऑपरेट करने के लिए Uber को परमिशन दी है। यानी कि अब Uber ऐप पर यात्री Uber शटल विकल्प को चुनकर रोजाना जाने वाले रोड पर अपनी सीट को प्री बुकिंग कर पाएंगे। इस मुद्दे पर दिल्ली परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार दिल्ली वासियों के लिए आवागमन को सुरक्षित करने के लिए तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस में सुधार करने के लिए परिवहन विकल्प में विविधता लाने का प्रयास कर रही है।
इस दौरान uber Shuttle प्रमुख अमित देशपांडे ने कहा कि एक सफल पायलट कार्यक्रम के बाद हमने बस की महत्वपूर्ण मांग को महसूस किया। वहीं अब दिल्ली की बसों में Uber की सवारी की सुविधा शुरू होने वाली है जिससे काफी ज्यादा सुविधा मिलने वाली है। गोरतलब है कि दिल्ली एनसीआर से पहले कोलकाता में Uber Shuttle बस सर्विस का ट्रायल शुरू हुआ था।
जानकारी के लिए बता दे की Uber को यह लाइसेंस दिल्ली सरकार की एक आधारित प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम के तहत दिया गया है। दरअसल एक आधारित प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। जिसके अंतर्गत अपर मिडिल क्लास के लोगों के लिए सरकार ऐसा ट्रांसपोर्ट लाना चाहती है जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके। यानी कि लोग बसों में भी कैब की तरह आसानी से अपनी सीट बुकिंग करके सुविधाजनक यात्रा का लाभ ले सके। इससे नागरिकों का समय भी बचता है साथ ही बस में सफर करने पर सड़कों पर गाड़ियों का बोझ भी कम होता है।






