ऑस्ट्रेलिया के टैक्सी ड्राइवर को Uber देगा 178 मिलियन डॉलर का मुआवजा – ऑस्ट्रेलिया के टैक्सी ड्राइवर को ऐप बेस्ड टैक्सी प्रोवाइडर कंपनी Uber 178 मिलियन अमेरिकन डॉलर यानी लगभग 14,75,99,73,600 रुपए मुआवजा के रूप में देगी। दरअसल सोमवार को ड्राइवर के वकील ने बताया कि एक कठिन और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्होंने केस जीत लिया है। गौरतलब है कि साल 2019 में 8000 से ज्यादा टैक्सी ड्राइवर और कार के मालिक ने एक साथ मिलकर केस दर्ज करवाया था। क्योंकि 2012 में Uber के ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद उन्हें काफी नुकसान हुआ था।
इस दौरान मुख्य वकील माइकल डोनेली ने बताया कि 271.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का समझौता कानूनी इतिहास में पांचवा सबसे बड़ा क्लास एक्शन लीगल सेटलमेंट है। इस दौरान डोनेली ने कहा कि Uber ने इस समय पूरे 5 साल तक अपनी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी तथा हमारे ग्रुप के सदस्यों ने लोगो के हुए नुकसानों के लिए हर प्रकार के मुआवजा दिलाने की कोशिश भी की। इस दौरान हजारों ऑस्ट्रेलिया के लोग एक साथ मिलकर इस लड़ाई में डटे रहे और इतने सालों तक हुए अपने नुकसान के लिए कानून की लड़ाई लड़ते रहे। दरअसल वकीलों ने आरोप लगाया था कि जब से देश में Uber आया है तब से उसने कई चौंकाने वाले फैसले किए। जिसमें कि बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों के साथ बिना लाइसेंस वाली कारों का उपयोग करना भी शामिल था।
इस दौरान रिपोर्टरों से टैक्सी ड्राइवर निक एंड्रियानकिस ने कहा कि जब Uber देश में आया तो अपना 40 साल पुराना टैक्सी का कारोबार बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि Uber आने के बाद उन्होंने अपने काम के प्रति जुनून को भी खो दिया था। जिसके बाद उन्हें काफी आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ा। क्योंकि उनकी आय खत्म हो गई थी जिससे उन्हें दो टाइम का भोजन जूटाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस दौरान उबर ने कहा कि कोर्ट में हस्ताक्षर किए जाने तक समझौते पर टिप्पणी करना गलत था। दरअसल जब Uber आई थी तब राइड शेयरिंग नियम दुनिया में कहीं पर भी लागू नहीं थे। परंतु आज बात अलग है Uber अब पूरे ऑस्ट्रेलिया में है तथा सरकार भी देश के ट्रांसपोर्ट का उन्हें अहम हिस्सा मानती है।






