Ulefone Armor 25T Pro रग्ड स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत – Ulefone कंपनी जल्द ही अपना नया रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसका नाम Ulefone Armor 25T Pro बताया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। इस फोन का मुख्य आकर्षण इसका थर्मल इमेजिग कैमरा ThermoVue हैं। जिससे आप आसपास के वातावरण में मौजूद गर्मी की माप को देख सकते हैं। यह -20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 550 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान की जानकारी दे सकता है।
Ulefone Armor 25T Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Ulefone Armor 25T Pro स्मार्टफोन में आपको Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन वाली 6.78 इंच फुल एचडी प्लस डिस्पले मिलती है जो की 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4G तथा 5G दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 4G वेरिएंट में Helio G99 का प्रोसेसर दिया गया है तथा 5G वेरिएंट में Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है। दोनों ही वेरिएंट में आपको 6GB फिजिकल रैम और 6GB वर्चुअल रैम मिलती है। साथ ही इसमें आपको 256GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल जाती है। बता दे कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर कार्य करता है।
कैमरा कैपेसिटी के बारे में बात की जाए तो इसमें आपको थर्मल इमेजिग कैमरा मिलता है जो कि फोन के रियर में रहता है। साथ ही इसमें 64 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा उपलब्ध कराया गया है जो की रात में भी क्लियर और डिटेल इमेज कैप्चर कर सकते हैं क्योंकि इनमें 2 इंफ्रारेड एलईडी लगाए गए हैं। स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 33W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही इसमें आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक, NFC, IP68/IP69K रेटिंग, MIL STD 810H सर्टिफिकेशन मिल जाता है। बता दे कि स्मार्टफोन का वजन 326 ग्राम है तथा इसकी मोटाई 12.5 मिलीमीटर है।
Ulefone Armor 25T Pro की कीमत
स्मार्टफोन को आप सिंगल कलर Frost Black कलर में खरीद सकते हैं। बता दे कि इसकी कीमत 24915 रुपए रखी गई है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक जून से यह स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।






