Oppo Find X7 Ultra

Realme, Oppo और OnePlus अपने स्मार्टफोन में लायेंगे अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर – बीते कई सालों से स्मार्टफोन कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे रही है। दरअसल ऑप्टिकल और अल्ट्रासोनिक स्कैनर दो प्रकार की टेक्नोलॉजी है जो बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन जैसे कार्य करती है। आमतौर पर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर अल्ट्रासोनिक स्कैनर दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर सामान्य फोन पर ऑप्टिकल स्कैनर दिया जाता है। वहीं अब खबर आ रही है कि आने वाले कुछ नए स्मार्टफोन पर अल्ट्रासोनिक स्कैनर उपलब्ध कराए जाएंगे। आइए अब हम आपको उसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Oppo, Realme और OnePlus ला रहे अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर

टिप्सटर द्वारा बताया गया है कि OnePlus, Realme और Oppo अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए अल्ट्रासोनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर लाने की तैयारी कर रहे हैं। यदि कंपनी के लिए सब कुछ ठीक रहा तो इन तीन ब्रैंड के आने वाले स्मार्टफोन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह अल्ट्रासोनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होंगे। इस समय Samsung Galaxy S23 सीरीज, Meizu 21 और 21 Pro तथा iQOO 12 Pro स्माटफोन इस प्रकार की टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं। वही खबर आ रही थी कि Xiaomi 15 सीरीज भी सिंगल पॉइंट अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर टेक्नोलॉजी के साथ आएगी तथा इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 4 का प्रोसेसर दिया जाएगा।

आपको बता दे कि जब उंगली को स्क्रीन पर प्रेस किया जाता है तो अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर स्क्रीन के नीचे अल्ट्रासोनिक साउंड वेव्स का उपयोग करके फिंगरप्रिंट का 3D में बनाते हैं। दरअसल यह टेक्नोलॉजी ज्यादा सिक्योरिटी देती है और यह हाई डिटेक्शन के साथ दाग धब्बों और पानी से भी बचाती है। हालांकि ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर की तुलना में इसकी प्रक्रिया कठिन है तथा इसको बनाना भी महंगा पड़ता है। यही कारण है कि अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर महंगे स्मार्टफोन में दिए जाते हैं और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर कम कीमत वाले स्मार्टफोन में दिए जाते हैं। क्योंकि ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर फिंगरप्रिंट की 2D इमेज को कैप्चर करने के लिए लाइट का उपयोग करते हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।