UPI: फ्रांस तक पहुंचा UPI, जानिए कौन कौन से देश कर रहे उपयोग – हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार यूपीआई UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस अब फ्रांस तक पहुंच गया है। दरअसल एफिल टावर को देखने आने वाले टूरिस्ट यूपीआई के जरिए अपना पेमेंट कर सकते हैं। इस दौरान वह यूपीआई का इस्तेमाल करके अपनी यात्रा बुक कर सकेंगे।
दरअसल नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया एनपीसीआई ने बताया कि उसकी एक शाखा एनआईपीएल एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स ने फ्रांस की पेमेंट कंपनी लायरा और ई-कॉमर्स के साथ गठजोड़ किया है। इसके बाद फ्रांस में यूपीआई पेमेंट सिस्टम शुरू कर दिया गया है तथा इसकी शुरुआत एफिल टावर से की जा रही है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि भारतीय टूरिस्ट अब यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन टिकट खरीद कर एफिल टावर की यात्रा बुक कर सकते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एफिल टावर को देखने आने वाले पर्यटकों में भारतीय टूरिस्ट दुनिया में दूसरे नंबर पर आते हैं।
वही बात करें यूपीआई की तो भारत देश में इस समय यूपीआई लेनदेन लगातार बढ़ता जा रहा है। एनपीसीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि यूपीआई ट्रांजैक्शन ने नवंबर 2023 में 17.4 लाख करोड रुपए का नया रिकॉर्ड बनाया था। वहीं पिछले साल नवंबर 2022 महीने से तुलना की जाए तो इस वर्ष यूपीआई ट्रांजैक्शन 54 फ़ीसदी तक बढ़ गया है तथा इसकी वैल्यू में भी 46% की बढ़ोतरी की गई है। इस समय यूपीआई ने 11 अरब वॉल्यूम की संख्या को भी पार कर लिया है।
फिलहाल यूपीआई का इस्तेमाल सिंगापुर, नेपाल, भूटान, यूएई, जापान, ओमान और मलेशिया जैसे देशों में किया जा रहा है। वही मीडिया रिपोर्ट की माने तो श्रीलंका में भी जल्द ही यूपीआई पेमेंट सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में फ्रांस में यूपीआई शुरू होने के पश्चात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट में बताया कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा। यह यूपीआई वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इससे डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ मजबूत संबंधो को बढ़ावा भी मिलेगा।






