ChatGPT

OpenAI ने दिया जवाब, ChatGPT कर रहा यूजर्स की प्राइवेट चैट लीक – पिछले कुछ समय से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे OpenAI के जेनरेटिव AI बेस्ड चैटबोट ChatGPT को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल ChatGPT यूजर्स की कई परेशानी को आसानी से हल कर देता है।

ChatGPT आज के समय में ऑफिस के ईमेल लिखने से लेकर स्कूल के होमवर्क तक सब कुछ कर सकता है। परंतु खबर आ रही है कि ChatGPT प्राइवेसी का उल्लंघन कर रहा है। दरअसल एक यूजर ने यह दावा किया है कि ChatGPT ने यूजर्स की बातचीत को लीक किया है। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि ChatGPT किस प्रकार लोगों की प्राइवेट चैट को लीक कर रहा है। शेयर की जा रही तस्वीर में बताया जा रहा है कि ChatGPT यूजरनेम और पासवर्ड जैसी जानकारी को भी लीक रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस युवक ने स्क्रीनशॉट शेयर किया उसने एक क्वेरी के लिए ChatGPT को एक्सेस किया। परंतु उसे चैट हिस्ट्री में कुछ अन्य यूजर्स की चैट को भी देखा गया। साथ ही स्क्रीनशॉट से यह भी पता चलता है कि चैट हिस्ट्री में बातचीत के दौरान एक अन्य यूजर फार्मेसी प्रिस्क्रिप्शन ड्रग पोर्टल के कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सपोर्ट सिस्टम द्वारा समस्याओं का निवारण करने का प्रयास किया गया था। जिसमें उसे ऐप का नाम, स्टोर नंबर तथा अन्य जानकारी भी मौजूद थे।

युवक द्वारा ऐसा दावा किये जाने के पश्चात ChatGPT का हर कोई यूजर इस समय हैरान है। वही इस मुद्दे पर ChatGPT ने बताया कि जिस यूज़र ने ये स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उसके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई थी इसलिए ऐसा हुआ। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि अनाधिकृत लॉगिन श्रीलंका से आए थे। वहीं दूसरी और यूजर ने बताया कि वह न्यूयार्क और ब्रुकलिन से अपने अकाउंट में लॉगिन करता है।

अपने बयान में कंपनी ने बताया कि हम इसे एक खाता अधिग्रहण मानते हैं। हाल ही में बातचीत श्रीलंका से की गई थी। यूज़र ने अब अपना पासवर्ड बदल लिया है। परंतु उसे अब भी संदेह है कि उसके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई थी। यूज़र ने वेबसाइट को दिए बयान में बताया कि उसने पासवर्ड के रूप में अपरकेस, लोअरकेस के साथ-साथ स्पेशल अक्षर को मिलाकर 9 अक्षरों का पासवर्ड बनाया है तथा उसने इस पासवर्ड को अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट के अलावा कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।