Virat Kohli

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाते ही Virat Kohli ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड – Royal Challengers Bangaluru के बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शतक लगाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। दरअसल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने 72 गेंद पर 12 चौको और 4 छक्को की मदद से नाबाद 113 रन बनाएं। इस दौरान विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज Virat Kohli

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाते ही विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दे कि आईपीएल में विराट कोहली ने कुल 8 शतक लगा दिए हैं। अभी तक कोई भी बल्लेबाज आईपीएल में 8 शतक नहीं लगा पाया है।

Virat Kohli ने IPL में पूरे किए और 7500 रन

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर पहुंच चुके हैं। दरअसल विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल 7500 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। बता दे की विराट कोहली ने आईपीएल के 242 मेचो में खेलते हुए 7579 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक पर 52 अर्धशतक भी लगाए हैं।

T20 क्रिकेट में पूरे किए 8000 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलते हुए विराट कोहली ने अपने T20 करियर में 8000 रन पूरे कर लिए हैं। दरअसल आरसीबी की ओर से खेलते हुए विराट कोहली ने 7579 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने T20 क्रिकेट में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

Rajasthan Royals के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दे की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिखर धवन ने 679 रन बनाए हैं। वहीं अब राजस्थान के खिलाफ विराट कोहली ने 30 मुकाबले में 731 बना दिए हैं।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।