सचिन और विराट में कौन है सर्वश्रेष्ठ? इस भारतीय दिग्गज ने दिया यह जवाब :- दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। बता दे कि सचिन तेंदुलकर के कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जिनके पास पहुंचना हर किसी बल्लेबाज को नामुमकिन सा लगता है। वही वर्तमान समय में सचिन तेंदुलकर की तुलना विराट कोहली से की जाती है। इसी को लेकर हाल ही में भारतीय टीम के दिग्गज कपिल देव ने शानदार जवाब दिया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विराट ने लगाए 74 शतक
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में टीम इंडिया को कई अहम मैच जिताए है। वही इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वही विराट कोहली ने मौजूदा समय तक 74 शतक लगा दिए हैं। बता दें कि विराट ने वनडे में 46, टेस्ट में 27 तथा T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 शतक लगाया है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स द्वारा अनुमान लगाया जाता है कि सचिन के रिकॉर्ड को विराट कोहली तोड़ सकते हैं। वही जब कपिल देव से यह सवाल पूछा गया तब उन्होंने इसका शानदार जवाब दिया।
कपिल ने यह दिया जवाब
1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव से जब विराट बनाम सचिन की बहस पर सवाल पूछा गया। तब एक इंटरव्यू में कपिल देव ने समझाया कि अपनी अपनी पसंद का खिलाड़ी अलग अलग हो सकता है। परंतु हर पीढ़ी से एक सुपरस्टार निकलता है। हमारे युग में वह सुनील गावस्कर थे उसके बाद सचिन तेंदुलकर तो वहीं अब कोहली है तथा ऐसे ही अगली पीढ़ी के पास और भी बेहतर खिलाड़ी होंगे।
इसके अलावा सचिन और विराट में से बेहतर कौन है? इस सवाल पर कपिल देव ने बताया कि आपको एक या दो खिलाड़ी चुनने की जरूरत नहीं है। भारतीय टीम पूरी 11 खिलाड़ियों की टीम है। इसमें आप अपनी पसंद या नापसंद बता सकते हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी भारतीय टीम बेहतर होती जा रही है।। एक समय में सुनील गावस्कर बेहतरीन खिलाड़ी थे तब हमने वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और सचिन को भी देखा था। वहीं अब विराट कोहली, रोहित शर्मा और अगली पीढ़ी भी बेहतर होती जा रही है। ऐसे में आप किसी एक को सर्वश्रेष्ठ नहीं कह सकते।
