Vivo

Vivo iQOO Z9 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा तगड़ा डिस्प्ले और 50MP कैमरा – भारत में Vivo iQOO Z9 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। Vivo के सब ब्रांड iQOO ने Z सीरीज में नए फोन को लांच किया है। जिसे की दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है। साथ ही इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo iQOO Z9 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है जिसमें कंपनी ने 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 1800 nits की पिक ब्राइटनेस के साथ उपलब्ध कराया है। यह स्मार्टफोन Android 14 OS पर कार्य करता है जिस पर कंपनी ने Funtouch 14 की लेयर दी है। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसमें Mediatek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर दिया है। साथ ही इसमें आपको 8GB रैम मिलती है। कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है की रैम को 16GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें आपको ड्यूल रियल कैमरा मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX88 सेंसर मिलता है। साथ ही में इसमें आपको 2 मेगापिक्सल का बोकेह शूटर भी मिलता है सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 256GB का UFS 3.0 स्टोरेज मिलता है तथा स्टोरेज को एसडी कार्ड द्वारा 1TB का बढ़ाया भी जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी 44 वोल्ट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध है तथा कनेक्टिविटी विकल्प की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट इत्यादि मिलते हैं। वही आपको बता दे कि इस फोन का वजन 181 ग्राम है तथा इसमें आपको इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Vivo iQOO Z9 5G की कीमत

Vivo iQOO Z9 5G के 8GB रैम और 128GB मॉडल की कीमत 19999 रुपए हैं। वहीं इसके 8GB रैम और 256 जीबी मॉडल की कीमत 21999 रुपए निर्धारित की गई है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ग्राफिन ब्लू और ब्रश्ड ग्रीन कलर में उपलब्ध है। वही आपको बता दे की एचडीएफसी या आइसीआइसीआइ बैंक कार्ड के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 2000 रुपए का डिस्काउंट भी मिलता है जिसके बाद इसकी कीमत 17999 तथा टॉप मॉडल पर 19999 ही रह जाती है। यदि आप भी इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप अमेजॉन इंडिया या फिर iQOO india के स्टोर से खरीद सकते हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।