कुछ ऐसे रिपोर्ट्स प्राप्त हुए हैं कि चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपने स्मार्टफोन की एक सीरीज जिसका नाम Vivo S Series है, उसमें और अधिक विस्तार करने की प्रक्रिया में कार्य कर रहा है, जिसका सीधा अर्थ यह है कि हमें आने वाले समय में Vivo S Series के नए स्मार्टफोन देखने को मिल सकते है। ऐसी खबर मिली है कि विवो कंपनी बेहद ही जल्द चाइना में विवो एस सीरीज के स्मार्टफोन Vivo S16 को चाइना के मार्केट में लांच कर सकते हैं। Vivo S Series में अन्य जो 3 स्मार्टफोन हमें देखने को मिलेंगे, उनका नाम Vivo S16, Vivo S16 Pro और Vivo S16e हैं। लेकिन वर्तमान समय तक Vivo स्मार्टफोन कंपनी द्वारा इन स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन तथा इनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। साथ ही ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि Vivo S16 सीरीज के स्मार्टफोन को Vivo S15 Pro के अपग्रेडेड स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही Vivo S16 Series के स्मार्टफोन का लुक डिजाइन और फीचर्स पिछले स्मार्टफोन से अलग हो सकते हैं।
चलिए अब बात कर लेते हैं इन स्मार्टफोन के लिक के बारे में, इनके बारे में सबसे पहले जानकारी हमें @OnLeaks (Steve Hemmerstoffer) द्वारा Pricebaba के माध्यम से प्रदान की गई है, बात करें स्मार्टफोंस के लीक डिटेल्स के बारे में तो रेंडर्स के अनुसार, Vivo S16 सीरीज के स्मार्टफोन में आपको बड़ा बैक कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगुलर शेप में देखने को मिल सकता है। साथ ही इन स्मार्टफोन में तीन एक ही जैसे बराबर आकार वाले कैमरा प्लेस और एलईडी रिंग दिए गए हैं। जबकि बात करें अगर Vivo S15 Pro की तो उस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल सेटअप में दो बड़े कैमरे और सिर्फ एक छोटा कैमरा हैं।
लीक के अनुसार, स्मार्टफोन के लुक्स और डिजाइन के बारे में बात करें तो Vivo S16 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका आकार Vivo S15 Pro के जैसा ही हो सकता है। साथ ही इस स्मार्टफोन में नीचे के साइड पर एक माइक्रोफोन होल दिया है तथा उसी के साथ एक स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में आपको यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलने वाला है। अब बात करें अगर इसके टॉप साइड की तो इसके टॉप में आपको एक सेकेंडरी माइक्रोफोन मिलता है। साथ ही आपको बता दें कि रेंडरर्स के मुताबिक लीक्स में यह भी बात सामने आई है कि, पावर कीज और वॉल्यूम बटन राइट साइड में हो सकते हैं।
स्मार्टफोन के बारे में और भी अधिक जानकारी लिक हुई है जिसमें टिपस्टर ने कहां कि इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिलेगी। स्मार्टफोन के डाइमेंशन के बारे में चर्चा करें तो इसकी लंबाई 164mm, चौड़ाई 74.9mm और मोटाई 7.5mm हो सकती है। Vivo S16 Pro में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है । इसके अतिरिक्त यह स्मार्टफोन 80W फास्ट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन के कलर ऑप्शंस भी लीक हो गए हैं, और इसके कलर ऑप्शंस के बारे में बात की जाए तो यह स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लैक और ग्रीन तीन अलग-अलग कलर वैरीअंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Vivo Smartphone Company ने कुछ ही समय पहले भारत के स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y02 लॉन्च किया है, यह स्मार्टफोन मुख्य रूप से बजट फ्रेंडली और विवो कंपनी का एंट्री लेवल सेंगमेंट का स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जाने तो Vivo Y02 में हमें 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशंस के साथ 6.51 इंच की एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलती है। इस स्मार्टफोन में आपको ऑक्टा-कोर MediaTek प्रोसेसर दिया गया है, क्योंकि इसकी प्राइस रेंज के साथ जस्टिस करता है। इस स्मार्टफोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी प्रदान की गई है। Vivo Y02 स्मार्टफोन मैं आपको 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा देखने को मिलता है।






