Vivo

Vivo S19 और S19 Pro का डिजाइन हुआ लीक, जानिए संभावित फीचर्स- चीन में जल्द ही Vivo S19 और S19 Pro स्मार्टफोन को लांच किया जा सकता है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर स्मार्टफोन के स्पेक्स और डिजाइन को लेकर जानकारी सामने आई है। कुछ समय पहले स्मार्टफोन के बारे में MIIT सर्टिफिकेशन पर भी पता चला था। हालांकि इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन के बारे में जानकारी लीक हो गई है।

वही अब टिप्सटर क्लासमेट वू दातो ने अपकमिंग स्मार्टफोन के ऑफिशियल मार्केटिंग पोस्ट को शेयर कर दिया है। पोस्ट को देखते हुए पता चलता है S19 स्मार्टफोन के डिजाइन में बदलाव किया है। इन स्मार्टफोन के कैमरा ओवर शेप में हे जो कि एकदम फ्रेश दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Vivo s19 Pro स्माटफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 होगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आएगा। वही फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का टेलीफोन 50X जूम क्षमता के साथ तथा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलने वाला है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

वहीं S19 स्मार्टफोन में भी आपको इसी प्रकार का कैमरा सेटअप मिलता है। परंतु उसमें टेलीफोटो लेंस उपलब्ध नहीं होगा। एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Vivo s19 को Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है वही S19 Pro को Mediatek Dimensity 9200+ चिपसेट से पैक किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आपको 6000 mAh की बैटरी मिलती है जो की 80 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बता दे कि भारत में S सीरीज को पेश नहीं किया जाता है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भारत में इन स्मार्टफोन को लॉन्च नहीं किया जाएगा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।