Vivo

भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo T3 स्मार्टफोन, BIS पर आया नजर – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने पिछले वर्ष Vivo T2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अब Vivo T3 स्मार्टफोन को भी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। हालांकि इसके बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। परंतु एक नए स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2334 के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया। हाल ही में इस स्मार्टफोन को ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी सपोर्ट किया गया था।

माना जा रहा है कि यह नया स्मार्टफोन Vivo T3 है। वही आपको बता दे कि पिछले साल कंपनी द्वारा लांच किए गए Vivo T3 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर दिया गया था तथा इसमें आपको 8GB रैम के अलावा 4500 mAh की बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। वही एक रिपोर्ट के अनुसार Vivo T3 स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2334 के साथ BIS वेबसाइट पर देखा गया। उसके बाद से सभी यह उम्मीद लगा रहे हैं कि भारत में जल्द ही यह स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के कुछ स्क्रीनशॉट भी वेबसाइट पर शेयर किए गए हैं।

कथित तौर पर इस फोन को हाल ही में SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इसी मॉडल नंबर के साथ देखा जा चुका है। वही आपको बता दे की अपकमिंग स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी आने वाली है। Vivo T3 नए स्मार्टफोन को Vivo T2 के सक्सेसर के रूप में लाया जा रहा है। कीमत की बात करें तो पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T2 के 6GB रैम वाले मॉडल की कीमत 19000 रुपए के लगभग थी। वही आने वाला Vivo T3 स्मार्टफोन भी इसी प्राइस के आसपास उपलब्ध होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Vivo T2 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.38 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है