Vivo

Vivo T3x के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानिए कब होगा लॉन्च – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपना नया Vivo T3x स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। दरअसल इस स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन और ब्लूटूथ SIG पर देखा गया है। जिसके बाद भारत में इसके जल्द लांच होने की उम्मीद की जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस आने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo T3x के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके बाद यह स्मार्टफोन पहला स्लिम स्मार्टफोन होगा जो बड़ी बैटरी के साथ आएगा। यहां बैटरी नॉर्मल यूज पर दो दिन तक चल सकेगी। वही Vivo T3x में आपको ऑक्टा कोर 4nm Snapdragon Gen 1 चिपसेट मिलेगा। वही फोन में आपको ऑडियो बूस्टर के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलेगा जिसकी वॉल्यूम को 300% तक बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि रिपोर्ट में अभी इससे ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। परंतु माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 19 से 22 अप्रैल के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

इसके बाद भी Vivo T3x मार्केट में Vivo T2x की जगह लेगा जो कि अप्रैल 2023 में लॉन्च किया गया था। आपको बता दे कि Vivo T2x स्मार्टफोन फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ 6.58 इंच की IPS LCD डिस्पले से लैस है। जिसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर दिया था। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। इसके रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा दो मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा उपलब्ध कराया गया था। बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी 18 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराई गई थी।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है