smartwatch

Vivo Watch GT स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर देगी 21 दिन का बैटरी बैकअप – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने हाल ही में अपने Vivo Watch GT स्मार्ट वॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी इस स्मार्ट वॉच में 390 x 450 पिक्सल सपोर्ट वाला 1.85 इंच का डिस्प्ले दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में स्क्वायर डायल उपलब्ध कराया है तथा इसका मिडिल फ्रेम मेड एल्युमिनियम तथा क्राउन बटन स्टील का रखा गया है। कंपनी ने स्मार्ट वॉच में AI वॉचफेस फीचर भी दिया है जिससे की यूजर वॉइस कमांड से अपने वाचफेस बनाकर सेट कर सकता है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में बताते हैं।

Vivo Watch GT के स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने आपको बताया इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने 1.85 इंच का डिस्प्ले उपलब्ध कराया है। जो की 390 x 450 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इस स्मार्ट वॉच में आपको हार्ट रेट मॉनिटर, स्लिप ट्रेकर, spo2 सेंसर, फीमेल हेल्थ साइकिल जैसे कई सारे हेल्थ फीचर मिल जाते हैं। साथ ही यह नॉइस डिटेक्शन भी करती है जिससे कि आप ज्यादा शोर शराबे वाली जगह से शांत जगह में आसानी से जा सके। इसके अतिरिक्त यह स्मार्ट वॉच तनाव के लेवल को भी मॉनिटर कर पाने में सक्षम है। इस स्मार्टवॉच में आपको 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

वही बात करें इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की तो इसमें आपको BlueOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। साथ ही कंपनी ने इसमें कई प्रकार के AI फीचर दिए हैं। जिसकी मदद से आप अपने विचारों को बोलकर स्मार्ट वॉच में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस स्मार्ट वॉच में आपको AI Smart Window मिलती है जो की ट्रेन, टैक्सी, मूवी और फ्लाइट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट को आपको पढ़कर सुना देती है। वही बात करें इस स्मार्ट वॉच के बैटरी कैपेसिटी की तो इसमें आपको 505 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है जो की एक बार चार्ज करने पर 21 दिन तक चल सकती है। वहीं नॉर्मल यूज में भी यह स्मार्ट वॉच 10 दिन तक आराम से चल सकती है। इस स्मार्ट वॉच में आपको eSIM सपोर्ट भी मिल जाता है। जिससे आप बिना स्मार्टफोन की मदद से केवल इस स्मार्टवॉच से कॉलिंग भी कर सकते हैं।

Vivo Watch GT स्मार्टवॉच की कीमत

Vivo कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच को चीन में लॉन्च कर दिया है। जहां पर इसकी कीमत 899 युआन यानी लगभग 10000 रुपए रखी गई है। वहीं इसका एक वेरिएंट सॉफ्ट रबर स्ट्रैप के साथ भी आता है जिसकी कीमत 799 युआन लगभग 9000 रुपए है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है