Vivo X Fold 3 स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ स्पॉट, मिलेगा 16GB रैम और Android 14 OS – Vivo का नया फोल्डेबल स्माटफोन Vivo X Fold 3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। दरअसल यह स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है तथा इस स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुके हैं। आपको बता दे कि यह स्माटफोन Vivo X Fold 2 का सक्सेसर होने वाला है।
Vivo X Fold 3 को विभिन्न सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट किया जा रहा है तथा अब यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर भी दिखाई दिया है। जिससे यह पता चलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही लांच होने वाला है। दरअसल यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2303A के साथ दिखाई दिया। इसके अलावा चीन की 3C सर्टिफिकेशन में भी यह इन्हीं मॉडल नंबर के साथ नजर आ चुका है। गीकबेंच पर इसका मदरबोर्ड कोडनेम Kalama बताया जा रहा है तथा इस फोन में 80 वोल्ट की चार्जिंग फीचर का भी पता चल रहा है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि अन्य लीक में स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है।
लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में कंपनी 16GB रैम दे सकती है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन को अन्य रैम विकल्प में भी लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 2000 पॉइंट तथा मल्टी कोर टेस्ट में 5490 पॉइंट स्कोर मिले हैं। यह स्मार्टफोन Android 14 पर कार्य करता है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में यह बताया गया था कि Vivo X Fold 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.68 अर्पचर वाला OV50H ओमनी विजन होगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में OV64B 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा उपलब्ध कराया जाएगा। जो की 3x ऑप्टिकल जूम, टेलीफोटो माइक्रो शॉट और 70 मिमी फोकल लेंथ का सपोर्ट करेगा। बता दे की यह स्मार्टफोन व्हाइट और ब्लैक कलर में लॉन्च हो सकता है।
