Vivo Smartphone Company ने चीन में अपनी फ्लैगशिप X90 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, Vivo X90 फ्लैगशिप सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन Vivo X90, Vivo X90 Pro और हाई एन्ड मॉडल Vivo X90 Pro Plus को चीन में पेश किया गया है और इसी के साथ ही यह स्मार्टफोन आने वाले कुछ महीनों में भारत समेत अन्य देशों के बाजारों में भी जल्द ही उपलब्ध कर दिए जायेंगे। इस सीरीज में मुख्य रूप लांच होने वाले स्मार्टफोन में स्टैंडर्ड X90 के साथ X90 Pro और X90 Pro+ 5G शामिल है।
बता दें कि Vivo X90 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है, जबकि X90 और X90 Pro 5G में MediaTek Dimensity 9200 SoC प्रोसेसर उपलब्ध कराया गया है आपको बता दें कि X90 Pro Plus 5G Snapdragon 8 Gen 2 Processor के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। बात करें अगर इस सीरीज के फोन की बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट की तो आपको Vivo X90 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,810mAh बैटरी दी जा रही है, Vivo X90 Pro 5G में थोड़ी बड़ी यानी 4870mAh की बैटरी दी जाती हैं और Vivo X90 Pro+ में आपको 4,700mAh बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसी के साथ विवो द्वारा Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी यूज़र को प्रोवाइड किया गया है।
Vivo X90, X90 Pro, X90 Pro+ 5G price
Vivo X90 Price : अब बात कर लेते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत के बारे में, सबसे पहले Vivo X90 के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत CNY 3699 यानी भारतीय रुपए में करीब 42,300 रुपये है। इसके अलावा Vivo X90 8GB + 256GB की कीमत CNY 3999 भारतीय रुपयों में करीब 45,700 रुपये मार्केट प्राइस है, साथ ही इसके तीसरे वेरिएंट 12GB + 256GB की कीमत CNY 4499 यानी लगभग 51,500 रुपये है और Vivo X90 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 4999 यानी भारतीय रुपयों में कुल 57,200 रुपये है। यह विवो स्मार्टफोन ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में उपलब्ध है।
Vivo X90 Pro 5G Price : Vivo X90 Pro 5G 8GB + 256GB वेरिएंट स्मार्टफोन की चीन में कीमत CNY 4999 यानी भारत में लगभग 57,200 रुपये है। इसके अलावा Vivo X90 Pro 5G 12GB + 256GB की कीमत CNY 5499 यानी भारत में करीब 63,000 रुपये है, और Vivo X90 Pro 5G 12GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 5999 यानी भारतीय रुपयों में करीब 68,600 रुपये है। Vivo X90 Pro 5G डिवाइस को रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Vivo X90 Pro+ 5G Price : Vivo X90 Pro+ 5G के दो ऑप्शन मार्केट में लांच किए गए हैं, जिसमें Vivo X90 Pro+ 5G 12GB + 256GB की कीमत CNY 6499 अर्थात भारतीय रुपयों में करीब 74,400 रुपये और इसके दूसरे वेरिएंट 12GB + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन वाले स्मार्टफोन की कीमत CNY 6999 यानी भारत में इस फोन की कुल कीमत 80,100 रुपये है। Vivo X90 Pro+ स्मार्टफोन रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलता है।
Vivo X90 Pro+ Specifications:
Vivo X90 Pro+ स्मार्टफोन को सबसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, आपको बता दें कि यह चिपसेट अभी पिछले सप्ताह ही लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 2K रेज़ॉल्यूशन (1440×3200 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट के प्रोवाइड किये जा रहे है। इसके अलावा इस फोन में आप 12GB तक की LPDDR5X RAM और साथ ही 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के काफी अच्छा ऑप्शन भी आप सिलेक्ट कर सकते हैं। Vivo X90 Pro+ में 4700mAh की बैटरी 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसी के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी आप को दिया जाता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि इस फोन में सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर है तो उसी के साथ आपको लेटेस्ट सॉफ्टवेयर भी मिल रहे हैं, इस फोन का एंड्रॉयड वर्जन Android 13 Version OriginOS 3 स्किन है।
Vivo X90 Pro+ में आपको चार रियर कैमरा देखने को मिलते हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50MP का पोर्ट्रेट लेंस के साथ और एक और कैमरा 64MP का 3.5X पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो OmniVision OV64B40 सेंसर के साथ दिया गया हैं। इसी के साथ इस फोन में आपको 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा यह फोन 5G सपोर्ट करता है तथा इसके अन्य फीचर की बात करें तो इसमें WiFi 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, USB 3.2 gen 1, आदि आपको देखने को मिलते हैं।
Vivo X90 Pro Specifications:
Vivo X90 के बेस मॉडल और Vivo X90 Pro दोनों ही स्मार्ट फोन में आपको MediaTek की लेटेस्ट Dimensity 9200 चिपसेट देखने को मिलता है, जिसके साथ 12GB RAM + 512GB स्टोरेज दी गयी है। Vivo X90 Pro में आपको 6.78-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती हैं जो कि, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। अब बात कर लेते हैं स्मार्ट फोन के कैमरा सेटअप की तो इसमें आपको रियल पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP Sony IMX758 का 2x पोर्ट्रेट लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर कैमरा फ्लाइट किया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में भी आपको 32MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है।
Vivo X90 Pro स्मार्टफोन में 4870mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको 5G,इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर WiFi 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, USB टाइप-सी ऑडियो आदि फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Vivo X90 Specifications:
Vivo X90 स्मार्टफोन भी Dimensity 9200 चिपसेट पर काम करता है। इसमें भी बाकी स्मार्टफोन की तरह 12GB तक की RAM और 512GB तक की स्टोरेज के ऑप्शन मिलता है। Vivo X90 Smartphone में 6.78-इंच की फुल एचडी+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले मौजूद है। इसमें भी विवो के बाकी स्मार्टफोन की तरह Android 13 वर्ज़न पर OriginOS 3 कस्टम UI प्रदान की गई है।
Vivo X90 में आपको तीन रीयर कैमरा दिए गए हैं जिसमें 50MP का Sony IMX866 प्राइमरी कैमरा, 12MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12MP के 2X ऑप्टिकल जूम के साथ पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4810mAh की है जो कि 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट तो करती है लेकिन इस स्मार्ट फोन में आपको वॉयरलैस चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलती है। इस स्मार्टफोन के बाकी फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-सी ऑडियो, ड्यूल सिम स्लॉट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
