Vivo Y100t 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 120W फास्ट चार्जिंग – Vivo Y100t 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने हाल ही लॉन्च किया है। लॉन्च होने से पहले कई बार यह स्मार्टफोन लीक्स में सामने आ चुका था। बता दे कि यह Vivo Y100 सीरीज का नया एडिशन है। इस सीरीज में पहले Vivo Y100 और Vivo Y100i स्मार्टफोन भी लॉन्च हो चुके हैं। बात करें Vivo Y100t 5G स्मार्टफोन की तो इसमें आपको 6.64 इंच का LCD डिस्पले मिलता है जो की 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स तथा कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Vivo Y100t 5G के स्पेसिफिकेशंस तथा फीचर्स
इस स्मार्टफोन के प्राइमरी स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इसमें आपको 6.64 इंच का IPS LCD डिस्पले पैनल मिलता है। जिसमें फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 8200 चिपसेट से लैस है तथा इसमें आपको सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वही रियर कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 64 मेगापिक्सल OIS सपोर्ट वाला कैमरा मिलता है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। बता दे कि इस स्मार्टफोन में आपको 120 वोल्ट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही में इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन NFC, 3.5 ऑडियो जैक से लैस है तथा इस स्मार्टफोन को आप व्हाइट और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 12GB रैम तथा 512GB स्टोरेज मिलने वाली है।
Vivo Y100t 5G स्मार्टफोन की कीमत
हालांकि अभी तक कंपनी ने Vivo Y100t 5G स्मार्टफोन की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। जल्द ही इसकी कीमत के बारे में कंपनी खुलासा कर सकती है। इस स्मार्टफोन को Vivo की चीनी वेबसाइट से 23 फरवरी से प्री बुक कर सकते हैं।






