Vivo

ट्रिपल कैमरा के साथ लांच होगा Vivo Y200e, जानिए कीमत – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही भारत में Vivo Y200e स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च किया था। जिसमें इसके डिजाइन और कलर्स के बारे में जानकारी मिलती है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह पिछले वर्ष अक्टूबर में आई Vivo Y200 5G सीरीज के अंतर्गत लांच होने वाला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Vivo ने पोस्ट करते हुए बताया कि 22 फरवरी को Vivo Y200e 5G को लांच किया जाएगा। इस Vivo Y200e स्मार्टफोन के लिए कंपनी की वेबसाइट पर एक प्रोडक्ट पेज भी लाइव किया गया है। इस टीजर में Vivo Y200e 5G को ब्लू और ऑरेंज कलर में देखा जा सकता है। इसका ब्लू कलर वाला वेरिएंट टेक्सचर्ड फिनिश के साथ है तथा इसका बैक पैनल प्लास्टिक जैसा प्रतीत होता है। वहीं दूसरी ओर ऑरेंज कलर वाला वेरिएंट वेगन लेदर फिनिश के साथ मिलता है। इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियल कैमरा मिलता है जो की एक रेक्टेंगल कैमरा माड्यूल में अलग सर्कुलर यूनिट्स में वर्टिकल तरीके से रखा हुआ दिखाई देता है तथा इसके राउंड में एलईडी फ्लैश भी दिया जा रहा है।

स्मार्टफोन मैं 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा रहा है।प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 SoC चिपसेट है।
वही इस स्मार्टफोन में 4800mAh की बैटरी भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्राइस की बात करें तो कंपनी ने Vivo Y200 5G स्मार्टफोन के 8GB और 256GB वेरिएंट की प्राइस 23,999 रुपए रखी थी। वही माना जा रहा है की अपकमिंग स्मार्टफोन की भी प्राइस इसी के लगभग रह सकती है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि BIS की वेबसाइट पर लिस्टिंग में Vivo का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2336 के साथ दिखाई दिया है।

इस लिस्टिंग में यह बताया जा रहा है कि Vivo Y200e 5G स्मार्टफोन में 8GB का रैम हो सकता है तथा यह मॉडल नंबर SM4450 के साथ आने वाला है। बता दे की स्मार्टफोन में रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जा सकता है तथा यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है तथा इसमें फुल एचडी स्क्रीन भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।