Vivo

8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y36i, जानिए क्या है कीमत – हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने घरेलू मार्केट में 90Hz डिस्प्ले से लैस Vivo Y36i लांच कर दिया है। बता दे कि इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम सपोर्ट है तथा यह स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा के साथ आता है। साथ ही कंपनी ने इसमें 128GB तक स्टोरेज तथा Dimensity 6020 चिपसेट दिया है। बता दे कि यह एक बजट स्मार्टफोन है। आईए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन से लेकर प्राइस के बारे में बताते हैं।

Vivo Y36i स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y36i स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें आपको 6.56 इंच का IPS डिस्पले पैनल मिलता है जो की 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। तथा इसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन की अधिकतम ब्राइटनेस 840 nits है। वही इस स्मार्टफोन के चिपसेट की बात की जाए तो इसमें आपको Mediatek Dimensity 6020 चिपसेट मिलता है जो की 7nm मैन्युफैक्चर टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस स्मार्टफोन में 4GB वर्चुअल और 4GB फिजिकल रैम सपोर्ट मिलता है इस तरह से इस स्मार्टफोन में आपको 8GB की रैम मिल जाती है। साथ ही यह स्मार्टफोन 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

वही इस स्मार्टफोन के कैमरा की बात की जाए तो इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। जिसे की वॉटर ड्रॉप डिजाइन दिया गया है। रियर साइड में इस स्मार्टफोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जो कि 13 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ आता है। वही बैटरी बैकअप की बात की जाए तो डिवाइस में 5000 mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Vivo Y36i कीमत

Vivo Y36i की कीमत लगभग 1199 युआन भारतीय रूपयो में 14,000 रुपए हैं। फिलहाल कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया है। अभी यह स्मार्टफोन भारत में उपलब्ध नहीं है। कलर ऑप्शंस की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन पर्पल (Purple) और गोल्ड (Gold) कलर वेरिएंट्स में आता है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।