Vivo

Vivo Y58 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000 mAh बैटरी – Vivo कंपनी में हाल ही में भारत में नया 5G स्माटफोन Vivo Y58 लांच कर दिया है। बता दे कि यह प्रीमियम वॉच डिजाइन के साथ बेहतरीन स्पेस के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला फुल एचडी डिस्प्ले उपलब्ध कराया है। वही इस स्मार्टफोन में आपको 44 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000 mAh की बैटरी मिलती है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo Y58 के स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने आपको बताया इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1024 nits ब्राइटनेस के साथ 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन वाला LCD डिस्पले उपलब्ध कराया है। वही इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। वही आप एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बडा भी सकते हैं।

फोन के बैक साइड में आपको बड़ा सर्कुलर कैमरा माड्यूल मिलता है जो कि स्मार्ट वॉच जैसा प्रतीत होता है। वही आपको बता दे कि इस फोन का वजन 199 ग्राम है तथा फोन में आपको फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा तथा रियल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Funtouch 14 की लेयर वाले Android 14 OS पर कार्य करता है। वहीं इसमें आपको 6000 mAh की बैटरी मिलती है जिसे चार्ज करने के लिए 44 वोल्ट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध कराया गया है।

Vivo Y58 की कीमत

यह स्मार्टफोन सिंगल 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प के साथ आता है। जिसकी कीमत 19499 रुपए रखी गई है। बता दे कि यह स्मार्टफोन हिमालयन ब्लू और सुंदरबन ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है तथा आप इस फोन को Vivo के ऑफिशियल ई स्टोर से खरीद सकते हैं।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।