Vivo कम्पनी ने मार्केट में अपना नया फ़ोन Vivo Y76s t1 Version स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वैसे तो इस स्मार्टफोन का पुराना वर्जन मार्केट में पहले से ही मौजूद है, जोकि Vivo Y76s नाम से जाना जाता है आपको बता दें कि इस वर्जन को पिछले साल नवंबर के महीने में मार्केट में लांच किया गया था। तो चलिए अब हम आपको Vivo Y76s t1 Version स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ-साथ कीमत आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी देंगे।
Vivo Y76s (t1 Version) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
वीवो वाई76एस (टी1 वर्जन) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इसमें आपको 6.58 इंच की LCD वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले देखने को मिलता है, डिस्प्ले रेजोल्यूशन फुल HD+ 2408 x 1080 पिक्सल मिलता है और रिफ्रेश रेट 60Hz तथा 180Hz टच सैंपलिंग रेट है|
Vivo Y76s t1 Version स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड FunTouch OS UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है| इस फोन में आपको भी Vivo के पुराने वर्जन की तरह ही दाएं और पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट स्केनर भी देखने को मिलता है| Vivo Y76s (t1 Version) फोन के कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन मैं आपको 50 मेगापिक्सल का रियल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का एक और अतिरिक्त कैमरा देखने को मिलता है इसी के साथ फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4100mAh की बैटरी मिलती है।
यह फोन Dimensity 700 प्रोसेसर पर काम करता है, स्टोरेज के लिए आपको इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो कि इस प्राइस रेंज में काफी अच्छी है| स्टोरेज को आप चाहे तो माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते है। Vivo Y76s (T1 version) के लुक्स और डाइमेंसन की बात करें तो इस फोन का वजन 175 ग्राम, लंबाई 163.84 mm, चौड़ाई 75.00 mm और मोटाई 7.79 mm है। पिछले साल लांच किए गए फोन से इसकी तुलना करें तो Vivo Y76s में Dimensity 810 चिपसेट दिया गया था और उस समय यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट मैं देखने को मिला था जिसमें एक 8GB RAM + 128GB स्टोरेज था और दूसरा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया था।
Vivo Y76s (t1 version) की प्राइस और उपलब्धता
अब बात करते हैं Vivo Y76s (t1 Version) की कीमत के बारे में तो इस स्मार्टफोन की मार्केट प्राइस करीब 1,899 Yuan यानी भारतीय रुपयों में करीब 21,771 रुपए है| Vivo Y76s (t1 Version) में दिए जाने वाले कलर ऑप्शन के बारे में बात करें तो यह स्मार्टफोन आपको तीन कलर ऑप्शन के साथ देखने को मिलता है, जों कि Star Diamond White, Galaxy White और Starry Night Black है।
