Ind vs Nz: तीसरे वनडे मुकाबले से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे भारतीय टीम के यह तीन खिलाड़ी, ऋषभ पंत के लिए की प्रार्थना – बता दे कि भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। जिसके शुरुआती दोनों मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज में 2-0 से अपनी बढ़त बना ली है। वहीं इस सीरीज का तीसरा मुकाबला मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। बता दे कि तीसरे मुकाबले के लिए टीम इंदौर पहुंच चुकी है। वही मैच से पहले भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर दर्शन करते हुए ऋषभ पंत के लिए भी प्रार्थना की है। जानकारी के लिए बता दें कि इन तीन खिलाड़ियों में कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव शामिल थे। जिन्होंने इंदौर से 55 किलोमीटर दूर उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होते हुए पूजा अर्चना की है।
ऋषभ पंत के लिए की प्रार्थना
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मीडिया को बताया कि हमने मंदिर में ऋषभ पंत के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उनकी वापसी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वही सीरीज को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हम पहले ही यह सीरीज जीत चुके हैं परंतु फिर भी हमें आखिरी मुकाबले का इंतजार है। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का 28 दिसंबर को एक कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने महाकालेश्वर मंदिर में ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
इंदौर में खेला जाएगा आखिरी वनडे
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 12 रन से अपने नाम किया था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को केवल 108 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया था। जिसके बाद टीम ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता था वही इन दोनों मुकाबलों मैं जीतने के बाद भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली है। वहीं इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी यानी कल इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। बता दे की न्यूजीलैंड ने भारत में अब तक 7 वनडे सीरीज खेली है परंतु न्यूजीलैंड की टीम अभी तक एक भी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई।
