ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने लिया सन्यास
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है।
बता दें कि एरोन फिंच पहले ही टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुके थे।
एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की की ओर से 76 टी 20 ओर 55 वनडे मैच में कप्तानी की है।
एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी 20 कप्तान है।
उन्होंने कंगारू टीम की ओर से कुल 254 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
इस दौरान उन्होंने 103 टी 20, 146 वन डे ओर 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं।
एरोन फिंच ने सन्यास लेते हुए अपने टीम साथी तथा उनके फैंस को धन्यवाद कहा।
बता दें कि एरोन फिंच ने उनकी कप्तानी में साल 2021 के टी 20 वर्ल्ड कप में पहली बार टीम को चैम्पियन बनाया था।
एरोन फिंच साल 2015 के वन डे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रह चुके हैं।
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice