AFG vs RSA: अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका
T20 वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया।
साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2024 में फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
अफ़गानिस्तान की ओर से मैच में अजमतूल्लाह उमरजाई ने 10 तथा करीम जनत और राशिद खान ने 8-8 रन बनाएं।
अफगानिस्तान की टीम मात्र 11.5 ओवर में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी करते हुए मार्को जानसेन और तबिरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट चटकाए तथा रबाडा ओर एनरिक नोर्त्जे ने दो-दो सफलता हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 8 गेंद पर 5 रन बनाए।
मैच में रिचा हेंड्रिक्स ने 25 गेंद पर 29 तथा ईडन मार्करम ने 21 गेंद पर 23 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
बता दे कि दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 8.5 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया।
इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice