6G नेटवर्क शुरू होते ही 2 साल में हो जायेंगे 29 करोड़ कनेक्शन
इस समय भारत समेत दुनिया के कई देशों में 5G मोबाइल नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है।
6G नेटवर्क साल 2029 तक लॉन्च हो सकता है।
माना जा रहा है कि 6G नेटवर्क 5G की तुलना में 1000 गुना तेज डाउनलोड स्पीड दे सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार 6G के लांच होने के शुरुआती 2 साल में लगभग 29 करोड़ कनेक्शन होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि ऐसा मुमकिन होने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को कई प्रकार की तकनीकी समस्याओं का समाधान करना होगा।
साथ ही उन्हें अपने नेटवर्क को तेजी से अपग्रेड भी करना होगा।
माना जा रहा है कि 6G की शुरुआत घनी आबादी वाले इलाकों से की जाएगी।
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत में 5G नेटवर्क को तीन लाख से ज्यादा जगह पर पहुंचा दिया गया है।
इस समय भारत में दो ही टेलीकॉम कंपनियां 5G नेटवर्क सुविधा प्रदान कर रही है जो की एयरटेल और जिओ का नाम है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice