BGMI 3.1 अपडेट में मिलेंगे 6 नए रोमांचक मैप्स
दुनिया भर में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया BGMI को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
वहीं अब इस बैटल रॉयल गेम के लेटेस्ट अपडेट BGMI 3.1 में वर्ल्ड आफ वंडर WOW मोड आने वाला है।
डेवलपर के मुताबिक वर्ल्ड ऑफ़ वंडर WOW मजेदार और अनूठे मैप्स के साथ आने वाला है।
इसके अंतर्गत छोटे मैप्स मिलेंगे जिनमें कई अलग-अलग नियम रहते हैं।
KRAFTON ने BGMI में वर्ल्ड आफ वंडर WOW मोड जोड़ा है जो कि कई सारे छोटे मैप्स का एक सेट है।
यह BGMI 3.1 अपडेट के साथ आने वाला है जिसे iOS और Android के लिए जारी किया जा रहा है।
बता दे कि WOW मोड में 6 मैप्स जोड़े गए हैं तथा आने वाले समय में इसमें दो मैप्स और जोड़े जाएंगे।
जो 6 मैप्स जोड़े गए हैं उनमें Dinosaurs vs Motorcycles, The Ninja Race, Jump Bro Jump, The Fun Run, Airdrop Wars और Daredevil Stunt Rider शामिल है।
आने वाले दो नए मैप्स के अंतर्गत Battleship (6 vs 6) और Giant Duck Wars (Solo Mode) मैप्स शामिल होंगे।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice