Google की जांच करेगा CCI
हाल ही में Google और देश के स्टार्टअप्स के बीच में विवाद हो गया है।
दरअसल यह विवाद गूगल के प्ले स्टोर पर फीस को लेकर हुआ है।
सरकार से इन स्टार्टअप्स ने गूगल की शिकायत की थी।
दरअसल इन स्टार्टअप्स ने कंपनी पर अपनी पॉलिसी को भेदभाव वाले तरीके से लागू करने का आरोप लगाया है।
जिसके बाद अब कॉम्पिटिशन कमिशन आफ इंडिया CCI द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी।
मार्च की शुरुआत में गूगल के 100 से अधिक एप्स को अपने प्ले स्टोर से हटाने के बाद यह विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था।
इस दौरान गूगल ने कहा था कि इन एप्स को बिलिंग से जुड़े उल्लंघनों के कारण प्ले स्टोर से हटाया जा रहा है।
वहीं इन स्टार्टअप्स ने CCI यानी कॉम्पिटिशन कमिशन आफ इंडिया से इस मामले की जांच करने का आग्रह किया है।
इस दौरान CCI ने कहा कि गूगल अपनी पॉलिसी को भेदभाव तरीके से लागू कर रहा है तथा गूगल पर इस मामले की जांच 60 दिनों के अंदर पूरी हो जाएगी।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice