चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनो से हराया।
बता दें कि यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए।
इस दौरान ऋतुराज गायकवाड ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली। वहीं डेवोन कानवे ने 47, शिवम दुबे ने 27 तथा अंबाती रायडू ने 27 रनों की पारी खेली।
मैच के आखिरी ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार दो गेंदों पर 2 छक्के लगाते हुए 12 रन बनाए।
LSG की ओर से मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान केएल राहुल ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए। वही काईल मेयर्स ने 22 गेंदों पर 53, निकोलस पूरन ने 18 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली।
मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स को आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए थे परंतु टीम केवल 15 रन ही बना पाई।
चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला 12 रनों से जीत लिया। सीएसके की ओर से मोईन अली ने 4 तथा तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए।