CSK का यह खतरनाक प्लेयर हुआ चोटिल

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।

बता दे कि आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है।

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा।

वहीं इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मथीशा पथिराना इस समय ग्रेड एक हेमस्ट्रिग से जूझ रहे हैं।

दरअसल 6 मार्च को श्रीलंका के इस गेंदबाज को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबला के दौरान चोट लग गई थी। 

खबर आ रही है कि उन्हें पूरी तरह से उबरने में लगभग दो हफ्ते का समय लग सकता है।

ऐसे में वह IPL के शुरुआती मुकाबलो से बाहर हो सकते हैं। 

बता दे कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को हराकर अपना पांचवा खिताब जीता था।

इस जीत में मथीशा पथिराना ने अहम भूमिका निभाई थी।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice