CSK vs GT: CSK ने Gujarat Titans को 63 रनो से हराया
चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटंस के बीच आज IPL 2024 का 7वा मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया।
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे और रचिन रविंद्र की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए
जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम आठ विकेट खोकर 143 रन ही बना पाई और चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला 63 रनों से जीत लिया।
इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
CSK की और से ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने 46-46 रन बनाए।
इसके अलावा मैच में शिवम दुबे ने दो चौके और 5 छक्के लगाते हुए 23 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली।
गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने दो विकेट चटकाए।
GT की और से साई सुदर्शन ने 37 तथा साहा और डेविड मिलर ने 21-21 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट चटकाए।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice