DC vs LSG: Delhi Capitals ने जीता अपना आखरी मुकाबला

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया।

अपने आखिरी मुकाबले में Delhi Capitals ने जीत के साथ सीजन का अंत किया है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Delhi Capitals ने चार विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे।

जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना पाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से साई होप ने 38 तथा ऋषभ पंत ने 23 रनों की पारी खेली।

अभिषेक पोरेल ने 58 रन तथा ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 57 रनो की पारी खेली।

लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से नवीन उल हक ने 2 तथा रवि बिश्नोई और अरशद खान ने एक-एक विकेट लिया।

LSG की ओर से निकोलस पूरन ने 61 रन तथा अरशद खान ने 58 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए इशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice