ट्रंप ने Tiktok को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा
हाल ही में अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया है।
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि टिकटोक को बैन करने से कुछ बच्चों को इसका झटका लगेगा।
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को टिकटोक के बैन से फायदा भी पहुंचेगा।
बुधवार को अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक कानून पर वोटिंग होनी है जो की टिकटोक पर कंट्रोल रखने वाली चीन की Bytedance को इस ऐप में हिस्सेदारी बेचने के लिए लगभग 6 महीने की समय सीमा लागू करेगी।
बता दे कि वोटिंग में किसी विषय को पास करने के लिए दो तिहाई सदस्यों की सहमति वोट की आवश्यकता होती है।
अमेरिका में इस समय लगभग 17 करोड लोग टिकटोक का उपयोग करते हैं।
सोमवार को हुई एक सुनवाई में FBI के डायरेक्टर Chris Wray ने टिक टॉक को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के बारे में आशंका जताई थी।
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि यदि टिकटोक पर बैन लगा दिया जाता है तो इसे फेसबुक और अन्य प्लेटफार्म को फायदा पहुंचेगा।
वही ट्रंप ने Byte dance में हिस्सेदारी रखने वाले Susquehanna International Group के Jeff Yass के साथ मीटिंग भी की।