अमेरिकी कंपनी एप्पल पर लगा 1.8 अरब डॉलर का जुर्माना
Apple पर एप स्टोर का इस्तेमाल कंपटीशन को दबाने के लिए करने पर यूरोपियन यूनियन EU ने लगभग 1.8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है।
कंपनी पर आरोप था कि कंपनी ने एप डेवलपर पर आईओएस यूजर्स को कम प्राइस वाले म्यूजिक सब्सक्रिप्शन के विकल्प देने से रोका था।
रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपियन यूनियन EU के रूल्स के तहत यह करना गैर कानूनी है।
एक दशक से एप्पल इस प्रकार का कार्य कर रही है।
बहुत से यूजर्स ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के लिए एप्पल की इस गलती के कारण अधिक प्राइस का भुगतान किया।
वही स्वीडन की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्पॉटिफाई ने इस मुद्दे को लेकर एप्पल के खिलाफ शिकायत कर दी थी।
जिसके बाद जांच में एप्पल कंपनी को दोषी करार पाया गया।
वही एप्पल की मोबाइल पेमेंट सर्विस पर भी EU ने जांच शुरू कर दी है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice