लॉन्च से पहले 4 कलर वैरिएंट्स में नजर आया Google Pixel 8a
Google Pixel 8a स्मार्टफोन को मई में आयोजित Google I/O इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।
काफी दिनों से इस स्मार्टफोन के बारे में लीक सामने आ रहे हैं। जिसके बाद इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है।
हाल ही में आई एक लीक में इस स्मार्टफोन के चार कलर वेरिएंट दिखाई दिए हैं।
गौरतलब है कि Google Pixel 8a स्मार्टफोन एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Google Pixel 8a स्मार्टफोन को Mint, Obsidian, Bay और Porcelain कलर ऑप्शन में उपलब्ध कर सकती है
जानकारी के लिए बता दें कि Google Pixel 8a स्मार्टफोन में Tensor G3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.01 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
स्मार्टफोन के रियर में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप के लिए 64MP का प्राइमरी तथा 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा उपलब्ध कराया जा सकता है
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice