Google Play Store पर अब एक साथ कई Apps कर पाएंगे डाउनलोड
पहले यूजर गूगल प्ले स्टोर पर एक समय में केवल एक ऐप ही डाउनलोड कर पाते थे।
अब गूगल प्ले स्टोर यूजर को एक साथ कई नए ऐप डाउनलोड करने की सुविधा देने वाला है।
हालांकि इसमें यूजर एक ही समय में 10 से 15 एप्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
इस समय गूगल प्ले स्टोर एक समय में दो नए ऐप को डाउनलोड करने की सुविधा लागू करने वाला है।
आप दो App एक साथ डाउनलोड करते हैं तो वह दोनों एक साथ डाउनलोड हो पाएंगे तीसरा ऐप डाउनलोड करने पर वह App पेंडिंग में चला जाएगा।
गौरतलब है कि गूगल प्ले स्टोर का यह नया फीचर नया ऐप डाउनलोड करने के लिए लागू किया गया है।
App को अपडेट करने में आपको एक-एक करके ही ऐप को अपडेट करना होगा।
एप्पल एप स्टोर से आप एक ही समय में एक साथ तीन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
इस समय एंड्रॉयड निर्माता इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है तथा वह ऐप्स की संख्या बढ़ाने के बारे में भी विचार कर रहे हैं।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice