Google Play Store ने 22 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन 

टेक दिग्गज कंपनी Google ने अपने प्ले स्टोर से पिछले वर्ष लगभग 22.8 लाख Apps पर बैन लगा दिया था।

दरअसल यह बेन पॉलिसी के उल्लंघन के कारण लगाया गया था।

कंपनी ने बताया कि उसने पॉलिसी और मेल वेयर के लगातार उल्लंघनों के बाद लगभग 3,33,000 डेवलपर अकाउंट पर रोक लगा दी है।

कंपनी ने लगभग 22.8 लाख एप्स को पब्लिश करने से रोका है।

इसके अतिरिक्त कंपनी ने संवेदनशील अनुमतियों के उचित उपयोग को सुनिश्चित नहीं करने की वजह से लगभग 2 लाख app के आवेदनों को सुधार या अस्वीकार भी किया है।

गूगल प्ले स्टोर ने फ्रॉड करने वाले क्रिप्टो एक्सचेंज और इन्वेस्टमेंट एप्स को अपलोड करने की कोशिश करने वाले दो एप डेवलपर के खिलाफ फेडरल कोर्ट में कानूनी मामला दर्ज कराया है।

 दरअसल इन दोनों पर प्ले स्टोर का उपयोग करके फ्रॉड करने वाले क्रिप्टो एप्स के विज्ञापन करने का शक है।

यह आरोप लगाया गया है कि चीन के यह दो नागरिक फ्रॉड करने वाले क्रिप्टो एप्स से जुड़ने के लिए लोगों को तरह-तरह के लालच दे रहे थे।

जिसमें इन एप्स से जुड़ने वाले यूजर को डिपॉजिट देने के लिए बोला जाता था तथा बाद में उनका एक्सेस बंद कर दिया जाता था।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice