Google सर्च रिजल्ट में करने जा रहा बदलाव, लगातार नही कर पाएंगे स्क्रोलिंग

Google कंपनी अपने सर्च रिजल्ट में लगातार स्क्रोलिंग को बंद करने वाली है।

कंपनी ने सर्च रिजल्ट को लगातार स्क्रोलिंग करना 2 साल पहले शुरू किया था।

 गूगल ने यह ऐलान किया है कि वह डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों प्लेटफार्म पर सर्च रिजल्ट के लिए लगातार स्क्रोलिंग को बंद करने वाला है।

बता दे कि अब पेज बाय पेज लुकअप फॉरमैट यूजर को मिलने वाला है।

यह फीचर आज से डेस्कटॉप के लिए बंद हो जाएगा तथा आने वाले कुछ समय में यह मोबाइल डिवाइस पर भी बंद हो जाएगा।

इसके बाद लगातार सर्च की बजाय यूजर को डेस्कटॉप पर अब Google लोगो के नीचे अगले ऑप्शन के बाद पेज नंबर दिखाई देगा।

वही मोबाइल पर एक से ज्यादा रिजल्ट विकल्प पेश किए जाएंगे। जो अगले सर्च रिजल्ट पेज को लौड कर पाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक हर 10 सर्च रिजल्ट के बाद यूजर को अगले पेज पर जाना होगा।

 इस दौरान गूगल ने बताया कि सर्च रिजल्ट ऑटोमेटिक तौर पर लाने से सर्च इंजन के साथ बेहतर रिजल्ट नहीं मिलता है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice