GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनो से हराया

IPL 2024 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।

जहां पर मुंबई इंडियंस में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

 गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए।

 वही जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना पाई और गुजरात टाइटंस ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से रिद्धिमान साहा ने 19 तथा कप्तान शुभमन गिल ने 31 रनों की पारी खेली।

वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

 मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 7 चौके और एक छक्का लगाते हुए 43 रन बनाए।

आखिरी के तीन ओवर में मुंबई इंडियंस ने अपने 5 विकेट खो दिए।

मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट खोकर 162 रन ही बनाए और गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मुकाबला 6 रनों से जीत लिया।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice