GT vs PBKS: Punjab Kings ने 3 विकेट से जीता मैच

IPL 2024 में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया।

जिसमें गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की नाबाद 89 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

वहीं जवाब में पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल ने 48 गेंद पर छह चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 89 रन बनाए।

वहीं राहुल तेवतिया ने भी 8 गेंद पर नाबाद 23 रनों की पारी खेली।

पंजाब किंग्स की ओर से रबाडा ने दो तथा हरप्रीत बरार और हर्शल पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

पंजाब की ओर से शशांक सिंह ने 29 गेंद पर छह चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 61 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी।

गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए नूर अहमद ने दो सफलता प्राप्त की।

मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice