चीनी स्मार्टफोन कंपनी Huawei इस महीने कई सारे डिवाइस लॉन्च करने वाली है।
टिप्सटर @UncleMountains ने दावा किया है कि कंपनी इस महीने 11 नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इन 11 प्रोडक्ट के अंतर्गत Huawei P70 स्मार्टफोन सीरीज भी होने वाली है।
इसके अलावा कंपनी नोटबुक्स, टैबलेट, वेयरेबल, और इयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है।
कंपनी नई Nova स्मार्टफोन, MateBook X Pro 2024 लैपटॉप, FreeLace Pro 2 वायरलेस इयरबड्स, नया टैबलेट और Watch 4 Pro स्पेस एक्सप्लोरेशन एडिशन स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है।
इसके अतिरिक्त कंपनी Watch GT 4 स्मार्ट वॉच के नए कलर ऑप्शन और स्मार्ट डोर लॉक प्लस को भी पेश कर सकती है।
हालांकि अभी तक कंपनी ने इन प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है।
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Huawei P70 स्मार्टफोन को लेकर कहा कि इस फोन में 6.7 इंच का 1.5k डीप माइक्रो क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा।
इस समय कंपनी का Huawei P60 स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध है जिसमें की आपको 6.69 इंच की LTPO OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है।