ICC Ranking: बुमराह बने दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज

हाल ही में बुधवार की शाम आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है।

जिसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं।

दरअसल पहले अश्विन टेस्ट गेंदबाजों में टॉप पर थे। वहीं अब अश्विन तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 6 तथा दूसरी पारी में 3 विकेट लिए।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 15 विकेट लिए।

आपको बता दे की टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह वनडे और T20 में भी नंबर वन गेंदबाज रह चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जो कि तीनों प्रारूप में टॉप पर रहे हैं।

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन टॉप पर बने हुए हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के स्टार रविंद्र जडेजा टॉप पर बने हुए हैं।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice