Ind W vs Aus W Semifinal
आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
वही सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।
जो कि 23 फरवरी को केपटाउन में आयोजित होना है।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।
दोनों देशों के बीच कुल 30 टी-20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 22 तथा भारत ने केवल 7 मैचों में जीत दर्ज की है।
वही पिछले पांच मुकाबलों में भी ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं तथा भारत एक ही मुकाबला जीत पाया।
बता दे कि आईसीसी T20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने 4 मैचों में 3 मैचों में जीत दर्ज की है।
वही टीम को एकमात्र इंग्लैंड से हार मिली।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
वही इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 24 फरवरी को खेला जाना है।
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice